भभुआ, अप्रैल 2 -- पंचायतों में बने कचरा निस्तारण केंद्र में स्वच्छता कर्मी जमा नहीं कर रहे गीला और सूखा कचरा, हो रही है परेशानी ग्रामीणों ने बीमारी फैलने की आशंका जता रोक लगाने की मांग की बोले बीडीओ, स्वच्छता पर्यवेक्षक को बुलाकर दे रहे हैं सख्त निर्देश (पेज चार की बॉटम खबर) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की पंचायतों में कचरा उठाव कर स्वच्छता कर्मी जहां-तहां फेंक रहे हैं। इससे न सिर्फ इलाका अनाकर्षक लग रहा है, बल्कि उसमें से दुर्गंध भी निकल रही है, जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जहां-तहां कचरा फेंकने पर चिंता जताई और कहा कि इसी तरह कचरा फेंका जाता रहा तो इसका ढेर लग जाएगा और ग्रामीणों के बीच बीमारी फैलेगी। राज्य सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायत के हर वार्ड स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तह...