जहां-जहां दो वर्षों में आई थी बाढ़ वहां करें बैरिकेडिंग: डीएम
शाहजहांपुर, मई 19 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में संभावित बाढ़ वर्ष-2026 से निपटने की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में स्टेयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में बाढ़ राहत, बचाव कार्यों और पूर्व अनुभवों के आधार पर तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर पिछले दो वर्षों में बाढ़ का पानी भर चुका है, उन सभी मार्गों को चिह्नि किया जाए। वहां पहले से ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए। साथ ही ऐसे स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाए जाएं ताकि किसी भी आपात स्थिति में आमजन को खतरे से बचाया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि प्रभावित सड़कों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षा कार्य पूरे किए जाएं。
बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.