पटना, दिसम्बर 15 -- नगर निगम के वार्ड-28 में नवनिर्मित वार्ड कार्यालय सह स्वच्छता प्वाइंट का उद्घाटन सोमवार को कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने किया। निगम के एक करोड़ (3.0) योजना के तहत इसका निर्माण स्टेशन रोड-जमाल रोड कॉर्नर पर किया गया। मौके पर मंत्री ने कहा कि जो स्थान कभी कचरा प्वाइंट के रूप में जाना जाता था, वह आज स्वच्छता प्वाइंट बन गया है। यह परिवर्तन स्थानीय पार्षद, सफाई कर्मियों और क्षेत्रवासियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। यह प्रयास सराहनीय है। कहा कि स्वच्छता के प्रति ऐसी पहल पूरे शहर के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस कार्यालय से स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान होगा। अध्यक्षता करते हुए स्थानीय पार्षद विनय कुमार पप्पू ने बताया कि इस स्थान से पहले प्रतिदिन लगभग तीन हाइवा कचरे का उठाव होता था। अब यहां वार्ड कार्यालय बनने से नगर निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.