नई दिल्ली, जून 18 -- राजधानी दिल्ली का एक इलाका, जहां मंत्रालयों की चहल-पहल हुआ करती थी। अब वह बुलडोजर के शोर में जमींदोज होने जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, दिल्ली के उद्योग भवन की। अब आप सोच रहे होंगे कि यहां तो वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, कपड़ा और इस्पात जैसे मंत्रालय भी चलते हैं, फिर उनका क्या होगा? वो कहां शिफ्ट कर दिए जाएंगे? दरअसल, ये सब कुछ केंद्र सरकार के सेंट्रल विस्टा रिडेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हो रहा है। आसान शब्दों में समझिए करीब 70 साल पुरानी इस इमारत को तोड़कर नई सरकारी इमारतें बनाई जाएंगी। अब जानिए इस भवन का इतिहास-भूगोल साथ ही जानिए सेंट्रल विस्टा योजना से जुड़ी कुछ अहम बातें।70 साल पुरानी इमारत, किसने तैयार किया था डिजाइन दिल्ली का उद्योग भवन कर्तव्य पथ (सेंट्रल सेक्रेटेरिएट) के पास स्थित है। यह इलाका केंद्रीय ...