जहां कार्यकर्ता, वहां कार्यक्रम थीम पर जनपद में 300 होगे : विहिप
एटा, अगस्त 23 -- एटा, विश्व हिंदू परिषद की जिला योजना बैठक रविवार को रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में विहिप प्रांत मंत्री राकेश त्यागी ने संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 3 से 14 सितंबर तक विहिप स्थापना दिवस के कार्यक्रम जनपदभर में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की थीम जहां कार्यकर्ता, वहां कार्यक्रम रखी गई है। जनपद में कुल 300 कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को सौंपा गया। इसके अलावा 26, 27 एवं 28 सितंबर को विशेष प्रवास कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके तहत प्रांत, जनपद, नगर एवं खंड स्तर के कार्यकर्ता अपने निवास, बस्ती, मोहल्ले के बजाय अन्य बस्ती, खंड अथवा प्रखंड में प्रवास करेंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अशोक सिंहल की 100वीं जयंती पर होंगे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.