नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- कभी वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) का गढ़ रहे छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में इस बार दिवाली का पर्व एक नए सवेरे का संदेश लेकर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के वीर जवानों का हौसला बढ़ाने और उनके साथ खुशियां बांटने के लिए बस्तर पहुंचे। नक्सल विरोधी अभियानों में दिन-रात मुस्तैद सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली सेलिब्रेशन को पीएम मोदी ने बस्तर के बदलते स्वरूप और वहां लौट रही शांति को ऐतिहासिक करार दिया। जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब देश के लिए काम किया जाता है, तो देश में शांति और सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में देश ने न सिर्फ नक्सलवाद और अलगाववाद के खिलाफ लड़ाई जीती है, बल्कि गरीबी के खिलाफ भी बड़ी लड़ाई लड़ी है। पीएम मोदी ने दावा किया कि इस साल दि...