जहां अराजकता है वहां उत्साह नहीं, भारत में शांति है लोग होली मना रहे: योगी
नई दिल्ली, मार्च 4 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली को सामाजिक समरसता, उमंग और उल्लास का पर्व बताते हुए कहा है कि जब शांति होती है तब समाज में सौहार्द, सुरक्षा का भाव और विश्वास होता है। होली पर कहीं कोई समस्या नहीं हुई। जहां अराजकता है वहां उत्साह नहीं। भारत में शांति है लोग होली मना रहे हैं। भगवान नरसिंह आएंगे हमें प्रहलाद बनना होगा। फसल काटने के बाद यज्ञ होता है। इस यज्ञ में हर व्यक्ति का योगदान होता है। जीवन रूपी यज्ञ में सभी समाज के लोग हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा और पूर्वजों ने हजारों वर्षों की होली की विरासत को संरक्षित करके जिस भाव से सौंपा है, उसको वर्तमान पीढ़ी उसी उमंग और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रही है। आज पूरे प्रदेश में हर तबके का व्यक्ति, हर सनातनी इस पावन पर्व के साथ जुड़कर आनंद की अनुभू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.