जहांगीर खान को पार्टी से क्यों नहीं निकाला? अब अभिषेक बनर्जी को तेवर दिखाने लगे TMC विधायक
कोलकाता, मई 21 -- पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर 21 मई यानी आज होने वाले पुनर्मतदान से ठीक पहले बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला। 'पुष्पा झुकेगा नहीं' का डायलॉग मारने वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने ऐन वक्त पर चुनाव से किनारा कर लिया था। 4 मई को राज्य में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही फालता के 'पुष्पा' गायब बताए जा रहे थे। अब चुनाव से ठीक पहले इस तरह मैदान छोड़कर भागने पर टीएमसी के अंदर ही उनके खिलाफ भारी गुस्सा फूट पड़ा है। पार्टी विधायक अब सीधे अभिषेक बनर्जी से सवाल पूछ रहे हैं कि पीठ में छुरा घोंपने वाले इस नेता को अब तक निष्कासित क्यों नहीं किया गया?विधायकों ने खोला मोर्चा, बैठक में उठा निष्कासन का मुद्दा फालता सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, लेकिन धांधली की कई शिकायतों के बाद चुनाव रद्द कर दिया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.