मुंगेर, अप्रैल 2 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर के नया टोला केशोपुर जहांगीरा में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर बुधवार को मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना मोरंग, सोलिंग और रोलर के ही सड़क का निर्माण किया जा रहा था। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार्य को तत्काल रोक दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि बिना आधार तैयार किए ही कालीकरण किया जा रहा था, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का भी आरोप लगाया। इधर, सूचना मिलने पर मुंगेर बुडको के एसडीओ ऋषिकेश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.