जहांगीराबाद में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, प्रदर्शन
बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- जहांगीराबाद में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने के विरोध में सोमवार को सभासदों और व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पुख्ता बाजार स्थित नन्हागिरी मंदिर के सामने व्यापार मंडल अध्यक्ष रोहित पहाड़ी व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिकारियों का घेराव किया और मुख्य बाजार मार्ग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मीटर प्रभारी राजकुमार को कुछ समय के लिए रोक लिया गया तथा कटी लाइन जोड़ने की मांग की गई। सड़क पर प्रदर्शन के चलते जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बढ़ोतरी हो रही है और बिना पर्याप्त जानकारी के मीटर लगाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन उन्होंने चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.