बुलंदशहर, मार्च 21 -- जहांगीराबाद में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया गया। ईदगाह में हजारों लोगों ने एकत्रित होकर नमाज अदा की। शहर इमाम कलीमउर्रहमान ने नमाज अदा कराई। इस दौरान एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह, एसडीएम प्रियंका गोयल, सीओ विकास प्रताप जैसे अधिकारी मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के बाद, इमाम ने देश और समाज के लिए दुआ मांगी और लोगों को आपसी भाईचारे का संदेश दिया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी और अन्य प्रमुख लोगों ने मुस्लिम समुदाय को ईद की बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.