बुलंदशहर, मई 11 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष ने कई लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस संघर्ष में दूल्हे के पिता समेत कई लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में मारपीट, कई घायल, सोने की चेन गिरने का आरोपघटना का विवरण ग्राम भोलिया थाना नरसैना निवासी उदय राम पुत्र क्षत्तर सिंह द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उनके पुत्र अतुल की शादी ग्राम गंगावास पहाड़ा निवासी युवती के साथ 10 मई को संपन्न हो रही थी। आरोप है कि रात करीब 12 बजे बारात की चढ़त के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई एशपाल सिंह की शिफ्ट गाड़ी को कुछ लोग क्षतिग्रस्त कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के बहनोई विक्रम निवासी भिरौली ...