बुलंदशहर, फरवरी 26 -- जहांगीराबाद में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम से पूर्व बुलंदशहर बस स्टैंड से एक विशाल रोड शो निकाला गया, जो नगर के प्रमुख बाजारों, मुख्य चौराहों और विभिन्न मार्गों से होता हुआ आहार बाईपास स्थित साईं फार्म हाउस पहुंचा। रोड शो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि योग साधना आश्रम बघरा के स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी एकता, संगठन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्रहित में आगे आने का आह्वान किया तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रचारक देशराज ने कहा कि समाज में जागरूकता, अनुशासन और सहयोग की भावना आवश्यक है। अध्यक्षता डॉ. नीरज अग्रवाल ने की। सम्मेलन में नारी शक्ति के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.