बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- जहांगीराबाद के रामागंज क्षेत्र में एक प्लाट में भारी मात्रा में रेत का अवैध रूप से स्टॉक करना बड़ा हादसा बनते-बनते रह गया। अत्यधिक दबाव के कारण करीब 100 फीट लंबी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय दीवार के पास से गुजर रही गली में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरी हुई दीवार बंटी गुर्जर और त्रिभुवन शर्मा के मकान पर जा गिरी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। आसपास के लोगों को किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से तेजी से काम ...