बुलंदशहर, जनवरी 28 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को अनूपशहर बाईपास अड्डे पर बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग एकत्रित हुए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कानून को जनविरोधी और छात्र विरोधी बताते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। सेवानिवृत्त सूबेदार वीरपाल शर्मा ने कहा कि यह कानून समाज की एकता, आपसी भाईचारे और समरसता को तोड़ने का काम करेगा। सुदेश भारद्वाज ने कहा कि यह सवर्ण वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव करेगा और उच्च शिक्षा में समान अवसरों को समाप्त करने की साजिश है। सभासद आदेश शर्मा ने कहा कि यह कानून छात्रों के अधिकारों पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.