बुलंदशहर, मई 18 -- पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नगर में भव्य संगीत मयी प्रभात फेरी निकाली गई। मौहल्ला कायस्थवाडा स्थित गंगा मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः गंगा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। यह भी पढ़ें- प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागतप्रभात फेरी का शुभारंभ प्रभात फेरी का शुभारंभ रामहरि गोयल, बुद्धप्रकाश बंसल, ललित अग्रवाल, रामवतार तायल और अजीत हिमांचल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद रसिक सुमित गोयल, विक्की गोयल और शिवम सोनी ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। राधे-राधे के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।प्रभात फेरी का मार्ग प्रभात फेरी गंगा मंदिर से शुरू होकर बज...