बुलंदशहर, फरवरी 9 -- जहांगीराबाद के मोहल्ला प्रभुदयाल में एक नशेड़ी युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकतें और अभद्र टिप्पणी की। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पीड़िता के अनुसार सोती मार्केट में अवैध रूप से भांग, गांजा और अफीम की खुलेआम बिक्री हो रही है। नशा करने के बाद एक आरोपी युवक गली में घुस आया और महिलाओं पर फब्तियां कसते हुए अश्लील इशारे करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी बार-बार गली में लौटकर गाली-गलौज करता रहा। इसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को हरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग को सूचित किया गया है मामले की जांच की जा रही है। वहीं आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मंगलवार को मौके पर जाकर जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.