बुलंदशहर, मार्च 15 -- जहांगीराबाद में पिछले दो दिनों से हुई मारपीट की घटनाओं के बाद उत्पन्न हुए तनाव को देखते हुए रविवार को डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने नगर का दौरा किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरकर विभिन्न घटनास्थलों का मुआयना किया। घटना के तीसरे दिन, डीएम और एसएसपी ने कस्बा चौकी में दोनों पक्षों के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने घटनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और शांति बनाए रखने की अपील की। डीएम ने माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले लोगों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि तनाव की शुरुआत शुक्रवार रात को हुई, जब एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के कुलदीप के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के कुछ लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच पथराव हुआ। जिसमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.