बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- जहांगीराबाद में सोमवार को विकास खंड जहांगीराबाद परिसर में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में ग्राम प्रधानों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी जगमाल सिंह मावई ने की। धरना-प्रदर्शन में प्रधानों ने ग्राम पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि चुनाव समय पर नहीं होते हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए और उन्हें ही चुनाव होने तक पंचायत का प्रशासक बनाया जाए। प्रधानों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में पंचायत एडीओ या बीडीओ को प्रशासक नहीं बनने दिया जाएगा। मांगें पूरी न होने पर उच्च न्यायालय जाने की भी बात कही गई। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव समय पर कराएं, अन्यथा प्रधानों का बढ़े कार्यकाल प्रधानों ने एडीओ पंचायत सत्येंद्र कुमार को प्रदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.