बुलंदशहर, मई 20 -- जहांगीराबाद की कृषि अनाज मंडी में नगर की सामाजिक सेवा संस्थाओं, नगर पालिका परिषद और मंडी समिति द्वारा भीषण गर्मी में खुले में घूम रहे गो वंशों के लिए तिरपाल लगाकर गर्मी से बचने का इंतजाम किया जा रहा है। अनूपशहर की एसडीएम प्रियंका गोयल ने निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। भीषण गर्मी में जहां सभी बेहाल हैं वहीं मंडी समिति परिसर में घूम रहे सैकड़ो गोवंश भी छाया ढूंढते नजर आते हैं इसी को ध्यान में रखकर रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल उर्फ पप्पू ने नगर की दो सामाजिक संस्थाओं नर नारायण सेवा संस्थान और श्री नारायण गौशाला सेवा ट्रस्ट से मिलकर मंडी में 200 फीट से ज्यादा जगह में तिरपाल लगवाया है और कटे हुई ड्रामों व खोरों में पानी और चारे की व्यवस्था करनी शुरू की है। नगर पालिका ने अपने संसाधनों से...