बुलंदशहर, मार्च 3 -- माहे रमजान और होली पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जहांगीराबाद में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च लाल कुआं से शुरू होकर अंसारी रोड होते हुए मुख्य बाजार मार्गों से गुजरता हुआ निर्धारित स्थल पर जाकर संपन्न हुआ। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने नगरवासियों से आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सीओ विकास चौहान ने कहा कि त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार रहे। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.