जहांगीराबाद मंडी का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, व्यापारियों ने रखीं समस्याएं
बुलंदशहर, मई 19 -- जहांगीराबाद की कृषि अनाज मंडी में मंगलवार को विधायक संजय शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी व्यापारियों ने विधायक के सामने विभिन्न समस्याएं रखीं। विधायक ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक संजय शर्मा मंडी व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग के प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहां पदाधिकारियों ने उनका अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने मंडी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मंडी परिसर का निरीक्षण कर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने विधायक को बताया कि मंडी में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है तथा वाटर कूलर खराब पड़े हैं। इसके अलावा गोदामों की ओर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा कर्मचारियों की नियमित पेट्रोलिंग, किसानों व व्यापारियों के लिए शौचालय निर्माण, पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.