बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- जहांगीराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात की बुधवार-गुरुवार रात नवीनगर के जंगलों में गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रात में नवीनगर के जंगलों में कॉम्बिंग की। इस दौरान संदिग्धों को गौकशी का प्रयास करते देखा गया। घेराबंदी पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ। घायल बदमाश की पहचान आशकीन पुत्र नवाब, निवासी ग्राम बदरखाँ, थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आशकीन शातिर गौ तस्कर है। उसने 6 अप्रैल को गांव साखनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.