बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- जहांगीराबाद कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को लोगों की समस्याएं सुनीं गईं। कार्यक्रम में अनूपशहर की एसडीएम प्रियंका गोयल व कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार मौजूद रहे। इस दौरान कुल सात शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें छह भूमि विवाद से संबंधित और एक बिजली विभाग से जुड़ी रही। अधिकारियों के समक्ष गांव टिटोटा निवासी रामेश्वरी, पवित्रा और रामपाल सिंह, नबीनगर के सुल्तान खान, काजीपुरा के तेजपाल सिंह तथा गंगावास पहाड़ा के रमेश चंद्र ने भूमि संबंधी समस्याएं रखीं। गांव जसैर निवासी योगेश ने बिजली लाइन से जुड़ी समस्या अधिकारियों को बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...