बुलंदशहर, मार्च 30 -- जहांगीराबाद थाने में तैनात चार दरोगाओं पर एसएसपी की गाज गिरी है। चारों दरोगाओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। एक दरोगा पर वृद्ध को थाने में बैठाकर झगड़े की कहानी गढ़कर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगा है। जबकि दो दरोगाओं पर अहार थाने में तैनाती के दौरान एक मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई है। एसएसपी ने सीओ अनूपशहर से चारों दरोगाओं की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की गई है। दरोगाओं की विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद थाने में तैनात दरोगा अनिल कुमार, देवेश कुमार यादव, यतेंद्र शर्मा और योगेश कुमार के खिलाफ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह को लगातार शिकायत मिल रही थी। सभी शिकायतों की जांच एसएसपी ने सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह को सौंपी थी। सीओ की जांच में चारों द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.