जहांगीरपुर में पैसे के लेनदेन में भूजा दुकानदार की हत्या
समस्तीपुर, जून 7 -- खानपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर शव बूढ़ी गंडक नदी के ढाब में फेंक दिया गया। मृत युवक की पहचान जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड-2 निवासी राम इकबाल साहनी के पुत्र धर्मनाथ साहनी (35) के रूप में हुई है। परिजन धर्मनाथ की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोठिया गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के ढाब में रविवार को ताड़ी एवं भुजा विक्रेता के बीच पैसे के लेन देन को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान गमछे से गला दबाकर युवक की हत्या कर दी गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम नमूने एकत्र किए हैं। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.