हाजीपुर, जून 1 -- रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में बीते रविवार के रात्रि बिजली में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने से तीन घर जल गया। आगलगी की सूचना पर आसपास के लोग एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मोटर पंप,चापाकल आदि की मदद से आग पर काबू पानी का प्रयास शुरू किया गया। घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना एवं दमकल कर्मियों को दी गई। यह भी पढ़ें- जहांगीरपुर पंचायत में आग लगने से तीन घर जलकर राख घटना की जानकारी घटना की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंचे तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। आगलगी में स्थानीय तेजन राय,दीनानाथ कुमार राय,तेतर राय का घर जल गया। इस घटना में घर में रखा चौकी खटिया कुर्सी टेबल बक्सा कपड़ा नगद रुपए गेहूं चावल भूसा अन्य खाद्य पदार्थ एवं जरूरी के समान कागजात आदि सामान जल गया। जानकारी के अनुसार तेजन राय के घर...