नई दिल्ली, मार्च 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जहांगीरपुरी इलाके में दो अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन दो किलोमीटर के निर्धारित मार्ग पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति मिल गई है। इस बाबत उत्तर पश्चिम जिला की डीसीपी आकांक्षा यादव ने जानकारी दी। डीसीपी ने बताया कि शोभा यात्रा के लिए मार्ग निर्धारित कर दिया गया है। दो किमी लंबा यह मार्ग एक किमी महेंद्रा पार्क और एक किमी जहांगीरपुरी इलाके से होकर गुजरेगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के बीच सभी संस्थाओं को शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दी जा रही है। लेकिन इस दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की पूरी तैयारी की जाएगी। यह निर्धारित मार्ग दंगा प्रभावित कुशल चौक से दूर है। डीसीपी ने जहांगीरपुरी थाने में अमन कमेटी के साथ बैठक कर शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की बात कही।डीसीपी ने बताया कि निर्धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.