ललितपुर, जनवरी 9 -- अलग-अलग स्थानों पर जहर खाने से एक युवक व एक युवती की हालत बिगड़ गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार चुरावनी निवासी 25 वर्षीय नीलेश पुत्र माहिरवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं थाना पूराकलां के हंसारी निवासी 25 वर्षीय दीक्षा पत्नी राजा भईया ने भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों मामलों में जहर सेवन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.