अमरोहा, नवम्बर 23 -- जहर खाने से विवाहिता की मौत के मामले में उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि प्रेमी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए विवाहिता को जहर लाकर दिया था। यह दीगर है कि शादी के लिए दबाव से तंग आकर विवाहिता ने खुद ही इस जहर का सेवन कर लिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी मजदूर के मुताबिक उसकी पत्नी का गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मजदूर का कहना है कि उसे रास्ते से हटाने को प्रेमी ने उसकी पत्नी को जहर लाकर दिया था। आरोप के मुताबिक वह युवक दबाव बन रहा था कि पति को रास्ते से हटाने के बाद दोनों आराम से शादी कर लेंगे। पत्नी इस ब्लैकमेलिंग से परेशान थी। मजदूर का कहना है कि पत्नी ने 18 नवंबर को दिन में सुबह दस बजे कीटनाशक का सेवन किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.