फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- कंपिल, संवाददाता। तीन दिन बाद जहर पीने वाले युवक की अस्पताल से छुट्टी कर दी गयी। गुुरुवार की शाम घर पहुंचे पीड़ित ने दूसरे पक्ष पर धमकाने का आरोप लगाया है। कमरूद्दीननगर निवासी प्रवेश के परिजनों से भूमि विवाद को लेकर पूर्व में मारपीट हो गयी थी। इस मामले में दूसरे पक्ष के आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया गया था। सोमवार को अपने परिजनों के साथ प्रवेश थाने पहुंचा था और कार्रवाई न होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। जहां से पहले उसे सीएचसी फिर लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। प्रवेश की हालत में सुधार होने पर गुरुवार की शाम छुट्टी कर दी गयी। उसने बताया कि पुलिस विपक्ष के एक व्यक्ति को पकड़कर ले गयी थी जिसे कुछ ही देर बाद छोड़ दिया गया था।आरोपितों की संख्या 30 से 35 है। उसने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग अभी...