बस्ती, अगस्त 5 -- बस्ती। मायके आई विवाहिता को जहर देकर मार डालने के आरोप में रुधौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर विवाहिता अपने मायके चली आई थी। दो दिन पहले पत्नी से मिलने के लिए पति उसके मायके आया और यहां पर उसे जहर पिलाकर भाग गया। इसकी जानकारी होने पर परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मृतका की मां की तहरीर पर रुधौली पुलिस ने पति समेत अन्य अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। रुधौली थानाक्षेत्र के तेलौरा निवासी किसलावती पत्नी कन्हैयालाल ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी अर्चना (25) की शादी गत 13 मई को शिवम उर्फ रामवृक्ष पुत्र रामकरन निवासी...