कौशाम्बी, मार्च 14 -- सैनी थाना क्षेत्र के मनकापुर मजरा सैयद राजेपुर गांव में ब्याही पिंकी देवी को जहर पिलाकर मौत की नींद सुलाया गया था। दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने पर उसकी हत्या की गई थी। मृतका के पिता ने अदालत से आदेश कराकर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है। इनमें इलाज करने वाले अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल हैं। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली खालसा निवासी झुरई प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी मनकापुर मजरा सैयद राजेपुर गांव में संजय पुत्र रामलाल से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे थे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के अनुसार 22 अगस्त 2024 को आ...