जहर देने से पहले करंट दिया, बूफर पर गाने बजाए; पति की प्रॉपर्टी कब्जाना चाहती थी कातिल आंचल
वरिष्ठ संवाददाता, मई 25 -- मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र निवासी फर्मकर्मी पवन की हत्या उसकी पत्नी, साली, भतीजे और साली के प्रेमी ने बहुत ही निर्ममता से की थी। आरोपियों ने पहले पवन के साथ मारपीट कर उसे जहर पिलाने की कोशिश की। विरोध करने पर कमरे में तेज आवाज में बूफर पर गाने बजाकर पवन के हाथपैर बांध दिए। बाद में उसे करंट के झटके दिए। जब वह बेसुध सा हो गया तो जहर पिलाकर सीढ़ियों से नीचे धकेल दिया। मझोला पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद इसका खुलासा किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेशकर भेज जेल दिया। एएसपी/सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि चौधरी चरण सिंह चौक के पास हाईडिल कालोनी में रहने वाले मैनाठेर के गांव बघी गोवर्धनपुर निवासी देवेंद्र सिंह ने शनिवार देर रात अपने छोटे भाई पवन की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.