रामपुर, जनवरी 9 -- रामपुर। बिलापुर कोतवाली क्षेत्र में करीब ढाई माह पूर्व हुई एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ जहर देकर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की है। ग्राम मानपुरओझा निवासी कालू मंडल की पत्नी रमा मंडल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने दो पौत्रों रोहित व रोहन के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि ग्राम मानपुरओझा की बिद्र कॉलोनी निवासी छोटू विश्वास की पत्नी तापसी विश्वास 13 अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उसके घर आई और उसके पौत्र रोहित को अपने साथ ले गई। आरोप लगाया कि तापसी विश्वास ने पति छोटू विश्वास, गौतम मंडल, अनीता मंडल और पार्वती मंडल के साथ मिलकर रोहित के खाने में जहर मिला दिया। खाना खाने के बाद रोहित की हालत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर वे लोग रोहित को रात में एक अस्पताल ले गए। इसके बाद रुद्रपुर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.