बिजनौर, अप्रैल 6 -- नजीबाबाद। एक युवक को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए नजीबाबाद तहसील में दर्जनो ग्रामीणो ने जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन पर आरोपी अरविन्द के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। तहसील में दर्जनो ग्रामीणो ने पहुंच कर प्रदर्शन किया और राजबाला पत्नि स्व. सुरेश चन्द ने थाना प्रभारी के नाम एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि अखिलेश पुत्र सुरेश चन्द्र के दोस्त अरविन्द पुत्र रिसाल निवासी ज्वाली लाला ने सुअर पालन का व्यापार कहकर करने के लिए मेरे रिश्तेदारों को पैसा उधार लिया था। उधार ली गई राशि अरविन्द के पास जमा थी। अरविन्द 25 मार्च को अखिलेश को घर से बुलाकर अपनी बाइक पर ले गया। जब शाम तक नहीं लौटा तो छोटे बेटे सागर ने अखिलेश के मोबाइल पर सम्पर्क किया जो स्विच ऑफ था। इसके बाद अरविन्द के मोबाइल पर सम्पर्क करने पर प...