शाहजहांपुर, मई 15 -- पुवायां। अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर बेटे और उसकी मां को जहर खिलाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना पुवाया के गांव कुंवरपुर जप्ती निवासी अमन मिश्रा ने 25 अप्रैलको दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था की विशाल अवस्थी पुत्र श्री चंद, वन देवी पत्नी श्री चंद निवासी मुकीमपुर, तथा देवेश और उनकी पत्नी रोहिणी निवासी खुटार थाना खुटार ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर मारपीट की गई। तथा बहन अर्चना और आठ माह के पुत्र आयुष को जहर खिला दिया जिससे आयुष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। और बहन का इलाज चल रहा है। जिस मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता सास बन देवी को पुलिस ने मुखबिर की सूचनापर मोहम्मदी रोड स्थित खुटार फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिय...