सासाराम, मार्च 27 -- सासाराम, नगर संवाददाता। पत्नी को जहर देकर हत्या करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सासाराम नगर थाना क्षेत्र के लखनुसराय मोहल्ले का है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने शुक्रवार को बताया कि हत्या के प्रयास व दहेज अधिनियम के अभियुक्त पवन कुमार, पिता महावीर कुशवाहा मुहल्ला लखनुसराय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...