बांका, फरवरी 20 -- बांका, एक संवाददाता। शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चुटिया बेलारी पंचायत गांव की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरन जहर खिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर ससुराल पक्ष के लोग अक्सर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि इसी विवाद के क्रम में उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। महिला की हालत बिगड़ते देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है तथा आवेदन मिलने के बाद विधि सम्मत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.