फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली के रामगंज पक्का तालाब निवासी 25 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पक्का तालाब निवासी शिवकुमार ने बुधवार दोपहर जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। परिजनों बताया कि शिवकुमार की जेब से सुसाइट नोट निकला है। जिसमें उसने महिला समेत दो पर जबरन पैसा ऐढने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.