शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- तिलहर। जहर खाकर वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दत्तक पुत्र को विरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। केलरगंज मोहल्ला निवासी सतीश चंद्र गुप्ता से संपत्ति को लेकर उसका पुत्र शोभित गुप्ता एवं पुत्रवधू झगड़ा करते थे। बुधवार को सुबह झगड़ा होने के बाद सतीश चंद्र गुप्ता ने कोतवाली पहुंचकर पुत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। चर्चा है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से परेशान सतीश चंद्र गुप्ता ने जहर खा लिया था, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि बेटे-बहू से प्रताड़ित होने के बाद जहर खाकर थाने पहुंचा तो उसे अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- वृद्ध की मौत के मामले में पुत्र को लिया हिरासत में इस मामले में सतीश चंद्र गुप्ता की पत्नी राम बेटी की तहरीर के आधार...