गिरडीह, अप्रैल 4 -- गिरिडीह। जहर खाने से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ की विवाहिता गौरी देवी की मौत मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी मृतका के भाई हरसिंगरायडीह निवासी कुलदीप कुमार दास के फर्द बयान के आधार पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में मृतका के पति अनिल कुमार, सास कौशल्या देवी, चाचा ससुर महादेव दास, चाची सास गुंजरी देवी एवं चचेरा देवर मोनू दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बता दें कि 29 मार्च को ही विवाहिता की मौत इलाज के दौरान धनबाद के एसएनएमएनसीएच में हो गयी थी। मृतका का मायके मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरसिंगरायडीह गांव में है, जबकि ससुराल पपरवाटांड़ है। मृतका के भाई कुलदीप कुमार दास ने धनबाद में सरायढ़ेला थाना पुलिस के समक्ष दर्ज कराये गये फर्द बयान में अपनी बहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.