पटना, दिसम्बर 9 -- जहर खाने से गोपालगंज निवासी भाई-बहन दिनेश राय (32) और गोल्डी (28) की मौत के मामले में फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस संबंध में पटना जंक्शन रेल पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है। उधर, पीएमसीएच में मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पिता और साथ आए परिजनों ने पटना में ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पटना जंक्शन रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों पटना जंक्शन के समीप होटल गली में जहर खाते दिख रहे हैं। युवक और युवती के पिता ने मौत का कारण पता नहीं होने का बयान दर्ज कराया है। फिलहाल रेल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भाई-बहन ने जहर क्यों खाया। मूल रूप से गोपालगंज के बनकटा गांव निवासी भाई-बहन ने रविवार की शाम को जहर खा लिया था। दोनों पटना जंक्शन के बाहर अचेत मिले थे। बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.