बस्ती, अगस्त 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी और किशोर के मौत मामले की कहानी में बदलाव आ गया है। किशोरी की मौत गर्भपात के दौरान हुए काफी रक्तस्राव से हो गई थी। मौत की सूचना मिलने पर किशोर ने जहर खा लिया और उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने गर्भपात कराने वाली हर्रैया के एक किराये के मकान में रहने कर कार्य करने वाली दाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हर्रैया थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोर और किशोरी के बीच प्रेम संबंध था। परिजनों को इसकी जानकारी उस समय हुई, जब किशोरी गर्भवती हो गई। इसके दौरान किशोर और किशोरी के परिजनों में पहले विवाद हुआ, बाद में दोनों परिवारों ने इस बात पर सहमति बनाया कि किशोरी का गर्भपात करा दिया। इस निर्णय बाद शनिवार को किशोर और किशोरी दोनों के माता-पिता हर्रैया पहुंचे। किशोरी को 100...