अलीगढ़, मई 13 -- लोधा (अलीगढ़) संवाददाता। क्षेत्र के गांव गोविंदपुर फगोई में मंगलवार देररात जहर खाने से एक छात्रा की मौत हो गई। घटना के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। परिजनों ने प्रेमी समेत तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि प्रेमी ने अपने दोस्तों के माध्यम से किशोरी को जहर दिलवाया और कहा कि इसे खा ले। उसके मोबाइल फोन में पुलिस को किशोरी व प्रेमी के बीच बातचीत की चैट्स भी मिली हैं। हालांकि आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। लोधा थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर फगोई निवासी कालीचरन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी प्रिया रोरावर क्षेत्र के एसएसडी इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। मंगलवार को प्रिया के मोबाइल फोन पर एक युवक का मैसेज आया, जिसमें उसने खुद को आकाश बताया और कहा कि वह अपने...