देवरिया, मई 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के मेहड़ा पुरवां मोहल्ले में मंगलवार की शाम को संदिग्ध हालत में एक महिला व उसके आठ वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि छोटे बेटे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पति से विवाद में महिला के खुद जहर खाने व बच्चों को भी खिलाने की बात कही जा रही है, वहीं महिला के भाई ने पति पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किया है। यह भी पढ़ें- यूपी: मां-बेटे की अचानक मौत से हड़कंप, एक बच्चे की हालत गंभीर; पति हिरासत में कोतवाली क्षेत्र के खोराराम के बसडीला निवासी निराला विश्वकर्मा शहर के मेहड़ा पुरवा में मकान बनवाकर रहते हैं। परिवार में उनके तीन भाई...