बहराइच, मई 6 -- बहराइच। हुजूरपुर थाने के बनपुरवा गांव निवासी राम गोपाल (50) पुत्र राम फेरे ने बुधवार सुबह जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी भनक लगी। आनन फानन में चिरैय्या टांड़ सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। खुदकुशी की वजह का पता नही चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.