लखीमपुरखीरी, मई 1 -- गुरुवार को एक महिला ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजन मितौली सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मितौली थाना क्षेत्र मैं कस्ता के बसंतपुरवा टांडा की रहने वाली शबीना पत्नी जवांशेर ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। शबीना के परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम पांच बजे की करीब जहर खाने की जानकारी हुई। इसके बाद हम लोग अस्पताल ले जाने के लिए तैयार हुए। तब तक इलाके में तेज आंधी व बारिश शुरू हो गई। जवाशेर के भाई रईश ने बताया कि आंधी थमते ही शबीना को लेकर मितौली सीएचसी पर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर बताई और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शबीना की मौत हो गई। जवांशेर की सड़क दुघर्टना में दो साल पहले मौत हो गई थी। शबीन...