बदायूं, जून 29 -- संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से युवक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला उझानी कोतवाली के पिपरौल पुख्ता गांव का है। यहां के रहने वाले राहुल 26 वर्ष पुत्र दुलार बेहोशी की हालत में गांव के बाहर मिले थे। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे इलाज लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- जहर खाने के बाद गांव के बाहर बेहोश मिले युवक की मौत सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। राहुल की मौत के बाद परिवार ...