लखनऊ, मई 4 -- इटौंजा, संवाददाता। इटौंजा के अरम्बा गांव में रविवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवारीजन इलाज के लिए ले गए। डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। इटौंजा थाना के अतिरिक्त निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया मृतक अंकित (22) ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी हालत बिगड़ने पर बीकेटी स्थित रामसागर मिश्र अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। खुदकुशी का कारण नहीं पता चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.